पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के आने से पहले कांग्रेसियाें ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन, गिरफ्तार

सीएम के आने से पहले कांग्रेसियाें ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया। काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

भास्कर संवाददाता| पिपरिया

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पिपरिया आगमन के पहले शोभापुर रोड तिराहे और मंगलवारा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो बार काले झंडे लेकर शिवराज विरोधी नारेबाजी की। सुबह करीब 11.30 बजे शोभापुर रोड तिराहे पर युवा नेता आदित्य पलिया, अभिषेक पलिया के नेतृत्व में युवा नेताओं और कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप पालीवाल एवं अन्य कांग्रेसी काले झंडे लहारते हुए मंगलवारा चौराहे पर पुहंच गए। लगभग 100 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। यहां सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। तत्काल पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कांग्रसियों को पचमढ़ी रोड थाने और कुछ को पचमढ़ी भेज दिया है। हालांकि शाम को जमानत पर रिहा कर दिया। दोनों स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

खबरें और भी हैं...