मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के के अागमन पर विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन दिए हैं। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने अधिवक्ता कक्ष के लिए जमीन आवंटन की मांग की है। सीएम की घोषणा के अनुसार 5 लाख की राशि अधिवक्ता कक्ष निर्माण के लिए प्राप्त हो चुकी है। लेकिन जमीन आवंटन ना होने से अधिवक्ताओं के लिए बैठक कक्ष नहीं बन पा रहा है। करीब 1000 वर्गफीट जमीन न्यायालय परिसर के सामने स्थित है। अधिवक्ताओं ने पिपरिया तहसील में कलेक्टर न्यायालय, कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय प्रत्येक माह लिंक कोर्ट लगाने की मांग की है। इस मौके पर अधिवक्ता संघ से असीम मौर्य, धर्मेन्द्र नागवंशी, नरवरसिंह रघुवंशी, ब्रजेश पटेल, नितिन नेमा, राजेश पुरोहित, दिनेश मौर्य, धनराज यादव, राजकुमार राज, प्रदीप राजोरिया, पुरुषोत्तम साहू आदि उपस्थित रहे। जय माता दी समिति सदस्यों ने सांडिया में नर्मदा किनारे घाट निर्माण की मांग की है। समिति लगातार यह मांग सीएम के समक्ष रख रही है। समिति सदस्य संदीप शर्मा, छगन कुशवाह आदि ने मांग रखी। नर्मदा विकास प्राधिकरण ने सर्वे करके प्राक्कलन भी तैयार किया था। लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इधर वेयर हाउस ऑनर्स एसोसिएशन ने संयुक्त भागीदारी योजना में किराया वृद्धि की मांग की है। अध्यक्ष बालकिशन टावरी, सचिव अशोक तोषनीवाल ने कहा वेयर हाउस एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन को प्राप्त किराया की 90 फीसदी राशि निजी वेयरहाउस संचालकों को प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। भंडारित उपज की निकासी के संदर्भ में एफआईएफओ पद्धती की समीक्षा की जाए।
सीएम ने मछवासा संरक्षण का काम देखा
कार्यक्रम स्थल पर जाते समय सीएम ने मछवासा नदी संरक्षण का काम देखा। वे कार से उतरकर श्रमदान स्थल तक पहुंचे। मिट्टी से भरी तगारी उठाई इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर रवाना हो गए। सीएम ने श्रमदान करने वालों का हौंसला बढ़ाया।