पिपरिया| सीएम शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को 27 करोड़ रुपए लागत की नर्मदा जल योजना का लोकार्पण कर दिया है। नर्मदाजल योजना के तहत सिवनी नर्मदा घाट में इंटेक वेल बना है। जबकि मोहता प्लॉट फिल्टर प्लांट लगा है। अभी 3 घंटे इंटेक वेल चलाकर टंकियां भरकर सप्लाई का काम शुरू किया है। समारोह में 3 करोड़ 34 लाख रुपए के वार्डों विकास कामों का भूमिपूजन भी किया गया। वार्डों में सड़कें, नालियां बनाई जाएंगी। इस मौके पर विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष राजीव जायसवाल, जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल सहित नेतागण उपस्थित रहे।