पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने डोकरीडेम से मांगा सिंचाई के लिए पानी सीएम बोले दिखवाऊंगा

सांसद ने डोकरीडेम से मांगा सिंचाई के लिए पानी सीएम बोले दिखवाऊंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| सांसद राव उदय प्रतापसिंह ने शनिवार को सीएम शिवराज सिंह के सामने डोकरीखेड़ा डेम से सिंचाई समस्या का निराकरण करने की मांग उठाई। दरअसल यह डेम सिंचाई आधारित है। इसमें साल भर पानी नहीं मिलता है। केवल रबी सीजन में आधा पानी मिल पाता है। यहां नदियों से डेम में पानी डायवर्ट करने की योजना की मांग किसानों ने की थी। ताकि डेम भरा रहे। सीएम अपने संबोधन के बीच में इस मांग का जिक्र करके कहा मैं इसे दिखवाऊंगा। इसके बाद सीएम जनकल्याण संबल योजना के बारे में बताने लगे। गौरतलब है कि डोकरीखेड़ा गांव के पास बने डेम की कुल क्षमता 12.64 मिलियन क्यूबिक मीटर (27 फीट) है। इस डेम से करीब 2500 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है। देनवा का पानी टनल बनाकर डेम में लाने की योजना का सर्वे सिंचाई विभाग ने किया था। लेकिन तकनीकी परीक्षण के बाद मामला अटक गया। नदी में पानी की उपलब्धता, बारिश के आंकड़े सहित योजना की सफलता को लेकर परीक्षण किया गया था।

छिरई (मटकुली) से डोकरीखेड़ा डेम में देनवा नदी का पानी लाने वाले देनवा डायसर्वन प्रोजेक्ट अटका पड़ा है। डापका, घोघरी, खैरीकलां, समनापुर, पनारी, महुआखेड़ा, कल्लूखापा, उमरिया, तरौनकलां, कुम्हाबड़, सांगई, बरुआ सहित अन्य गांवाें के किसान इस डेम की सिंचाई पर निर्भर हैं। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने भी इस मामले में सीएम का ध्यान आकर्षित किया है। डेम में पानी कैसे लाया जा सकता है। देनवा नदी में भी बारिश के बाद कुछ माह पानी रहता है। इसके बाद देनवा में भी पानी कम हो जाता है। ऐसे में योजना की सफलता को लेकर सिंचाई विभाग परीक्षण कर रहा है। छिर्रई गांव से डेम में पानी डायवर्ट करने की योजना का परीक्षण चल रहा था। टनल बनाकर पानी लाने की योजना है।

सिंचाई व्यवस्था की मांग

ग्राम टेकापार, मटकुली, चिल्लौद, मोहगांव, मैली के किसानों ने भी 1000 हेक्टेयर जमीन के लिए सिंचाई व्यवस्था के लिए की मांग की है।

खबरें और भी हैं...