पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल से परेशान थे लोग, श्रीकृष्ण कृपा परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान

हड़ताल से परेशान थे लोग, श्रीकृष्ण कृपा परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| कुरुक्षेत्र-पिहोवा

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का 61वां जन्मोत्सव सेवा व संकल्प के दिवस में कृष्ण कृपा परिवार की ओर से मनाया गया। सुबह पिपली में कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया। डॉ. सैनी ने भी कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों के साथ गलियों में गली झाड़ू लगाया। कहा कि स्वामी ज्ञानानंद गीता और गो के प्रति समर्पित हैं। उनकी प्रेरणा से घर-घर में गीता प्रचार हो रहा है।

जगह जगह की सफाई: इस अवसर पर कृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, केडीबी सदस्य विजय नरूला, गिरवर शर्मा, सतपाल सिंगला, सुरेंद्र हंबीरिया, मंगत राम मेहता, श्याम आहुजा, कृष्ण कुमार पूंडरी वाले,विनोद शर्मा, जयपाल सिंह, नरेश शर्मा, ज्ञानचंद, अंकुश शर्मा सहित भारी संख्या में कृष्ण कृपा परिवार से जुड़े सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। पहले श्रीकृष्ण कृपा गोशाला में गीता यज्ञ हुआ।

केयू में लगा रक्तदान कैंप: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में एलएनजेपी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनोद तंवर के नेतृत्व में रक्तदाताओं से रक्त लिया। अशोक वर्मा व पार्षद नरेंद्र वर्मा ने भी सहयोग किया। न्यू लक्ष्मण कालोनी में सतीश डोगरा के निवास पर संकीर्तन हुआ।

पिहोवा में काम आया सफाई अभियान: महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन पर श्रीकृष्ण कृपा परिवार की ओर से कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया।

पिहोवा| स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते श्रीकृष्ण कृपा परिवार से जुड़े श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...