पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडवा वासियों को गर्मी में निशुल्क ठंडा पानी पिलाएंगी दो रिक्शा

लाडवा वासियों को गर्मी में निशुल्क ठंडा पानी पिलाएंगी दो रिक्शा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | लाडवा-पिपली मार्ग स्थित बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम की ओर से गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में निशुल्क ठंडे पानी की दो रिक्शा चलाई गई हैं। आश्रम के प्रधान अशोक पपनेजा ने कहा कि दोनों रिक्शा शहर में घूम-घूमकर लोगों को आरओ का ठंडा पानी पिलाएंगी। उन्होंने कहा कि एक रिक्शा शहर के इंद्री चौक पर खड़ी होगी, वहीं दूसरी रिक्शा शहर में घूमकर लोगों को निशुल्क पानी पिलाएगी। आश्रम से बुधवार को संजय गांधी स्कूल के बच्चों ने दोनों रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर नाथीराम गोयल, मदन लाल, रमेश गोयल, राहुल सिंगला और नीरज गोयल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...