कुरुक्षेत्र | सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के तौर पर मनाया। खेड़ी मारकंडा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विशाल सिंगला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने का सारा श्रेय उन्हें ही जाता है। कांग्रेस सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष रेखा कश्यप ने कहा कि राजीव गांधी के सरल स्वभाव और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके व्यक्तित्व की एक अलग पहचान थी। अधिवक्ता बलदेव सिंह कल्याण ने कहा कि वे अनुसूचित व दलितों के मसीहा थे। मौके पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सैल नेता राकेश सैनी, यशपाल शर्मा, वीरेंद्र रोहिल्ला, रेखा वाल्मीकि , धर्मदत्त कौशिक, एडवोकेट सुरजीत, सरपंच जगदीश सैनी, हिशम नंबरदार, कुलविंदर डकाला, रंजीत, रिंकू मथाना, धर्मवीर मलिक, जिले सिंह, गुरमेल धनोरा, नंबरदार राकेश, संदीप बाखली, श्रीकांत बंसल, रामशरण रंगा, ईश्वर सिंह, जगदीप शर्मा, दीपू किरमच, जगदीश कश्यप बाहरी, सुरेंद्र शर्मा, रेनू मदान, मोती ज्योतिसर, बलदेव राजीव, इंद्राज पाल, अजय शर्मा पिपली सहित अन्य मौजूद रहे।