पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप लाइन वापस निकाली, अब सुधार करवाया जाएगा

पाइप लाइन वापस निकाली, अब सुधार करवाया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास डाली पाइप लाइन वापस निकाली।

भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी

तीन वर्ष पूर्व 13 करोड़ से लगाए फिल्टर प्लांट से नगर को पेयजल देने के लिए डाली लाइन घटिया होने से बार-बार फूट रही है। कुछ दिनों पूर्व फोरलेन पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास खेत मालिक बालचंद पंवार ने बार-बार लाइन फूटने से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत पुलिस थाना व नगर परिषद को की।

नगर परिषद ने पेयजल पाइप लाइन वापस निकाली। नपा के जिम्मेदार इसे सुधार कर वापस डालने की बात कह रहे हैं। इंजीनियर प्रवीण परमार का कहना है पेयजल पाइप लाइन घटिया नही है, जहां-जहां ज्वाइंट थे वह प्लास्टिक के थे, प्रेशर ज्यादा होने से पानी लीक हो रहा था, लोहे के ज्वाइंट लगा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...