भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी
किसान आंदोलन के दौरान छह किसानों की गोली मारकर हत्या के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों व हत्या का प्रकरण दर्ज करने व किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर महिदपुर की पूर्व विधायक व किसान नेत्री कल्पना परूलेकर, किसान नेता श्रीराम पाटीदार गांधी चौराहे के पास पुलिस चौकी के सामने तीसरे दिन भी धरने पर बैठे। ब्लाॅक कांग्रेस ने धरने को समर्थन दिया। कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद्र, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पटेल, अनिल शर्मा, संदीपसिंह राठौड़, भूपेंद्र महावर, रघुवीरसिंह रिंछा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन ने समर्थन दिया।