पिपलियामंडी | टिडवास में रविवार शाम बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय बालिका घायल हो गई। उसका नाहरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हुआ। टिड़वास निवासी दशरथ पोरवाल की भाणेज मुंडला निवासी दिव्यांशी पिता संजय पोरवाल को बाइक (एमपी 14एमबी 8840) ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।