पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्णय... कांग्रेसजन 22 को उपवास पर बैठेंगे

निर्णय... कांग्रेसजन 22 को उपवास पर बैठेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलियामंडी | नगर में फैली विभिन्न समस्याओं का लंबे समय से हल नहीं होने के विरोध में 22 मई को कांग्रेसजन एक दिन का उपवास करेंगे। इसमें तीन साल पूर्व फाटक पर स्वीकृत ओवरब्रिज निर्माण शुरू नहीं होने, अस्पताल मार्ग व महावीरगंज सहित नगर की खस्ताहाल सड़कों, वार्ड 15 में बने मांगलिक भवन पर नगर परिषद के कब्जे का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, अशोक खींची ने बताया सुबह 7 बजे स्टेशन रोड गोपाल धर्मशाला के पास उपवास पर बैठेंगे। इसके बाद समस्याओं के समाधान के लिए राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...