विद्यार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च
पिपलौदा | देश में बढ़ते अपराध, दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सोमवार शाम शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। विद्यार्थियों ने नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी और आईपीएस अमित तोलानी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। झंडा चौक से कैंडल मार्च शुरू हुआ था जो मुख्य मार्गों से होता हुआ पुलिस थाना परिसर के बाहर नाके पर पहुंचा। कैंडल मार्च मोहसिन हुसैन शाह के नेतृत्व में निकाला गया। कालू शेख, साजिद कादरी, इमरान शेख, शाहिद शाह, अनवर शेख, सौरभ जैन, आकाश शर्मा, हिमांशु जैन, हर्ष कटारिया, शरीफ खान सहित अन्य छात्र मौजूद थे।