मृत युवक के परिवार को 5 हजार रुपए दिए
असावती | पिपलौदा तहसील के गांव पंचेवा में फ्लैक्स लगाते समय बल्लू उर्फ बलराम गुजराती की करंट लगने से मौत हो गई थी।
मंगलवार को बहुजन संघर्ष दल पदाधिकारी गुजराती के निवास पर पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष यशवंत बसेर, मालवा प्रभारी रमेशचंद्र ररोतिया, प्रदेश सचिव बालाराम बोस, जिलाध्यक्ष प्रेमराज परमार, गुजराती बलाई समाज अध्यक्ष बगदीराम गुजराती, प्रकाश मतानिया, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र डामेचा, ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धनलाल मालवीय, जिला महासचिव गोपाल सूर्यवंशी आदि ने संवेदना व्यक्त की। मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मृतक के परिजन को 5 हजार रुपए सहायता राशि भेंट की।