पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बरगढ़ ओडीएफ, यात्रा से दिया स्वच्छता संदेश

बरगढ़ ओडीएफ, यात्रा से दिया स्वच्छता संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरगढ़ | स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शासन द्वारा जनपद की पंचायतों से जुड़े गांवों को ओडीएफ कराने में लगी है। इसी कड़ी में पिपलौदा जनपद का बरगढ़ गांव बुधवार को खुले में शौच मुक्त घोषित हुआ। लोगों में जागरूकता बनी रहे इसके लिए अभियान के तहत गांव की बालिकाओं ने कलशयात्रा निकाली। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा ने ग्रामीणों को ओडीएफ के लिए बधाई दी। मौके पर जनपद सीईओ अलफीया खान, एडीशनल सीईओ दिनेश वर्मा, जिला समन्वयक अवधसिंह अहिरवार, उपयंत्री मेहमूद आलम, जनपद सदस्य ईश्वरलाल पाटीदार, सरपंच रमेशचंद्र पाटीदार, पूर्व सचिव इरशाद खान, उपसरपंच राधेश्याम डेरिया, सचिव मुकेश पाटीदार, पटवारी धीरज परमार आदि मौजूद थे। संचालन बीआरसी संजय भट्ट ने किया। आभार राधेश्याम परिहार ने माना।

खबरें और भी हैं...