आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए
जनपद पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में 2017-18 व 18-19 के हितग्राहियों की कार्यशाला का आयोजन कर आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जनपद पंचायत क्लस्टर मुख्यालय पर हुई कार्यशाला में कालूखेड़ा व माउखेड़ी में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र पांडेय थे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अल्फिया खान, जप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़, बद्रीलाल शर्मा, हनुमंतसिंह , भंवरलाल मालवीय सहित सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक हितग्राही मौजूद थे। माउखेड़ी, निपानिया, नोलखा, आक्यादेह सुजापुर, रिछादेवड़ा, भाटखेड़ा, रानीगांव, मावता, नवेली के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आम्बा, कुशलगढ़, सोहनगढ़ में भी कार्यशाला हुई। यहां आंबा, उम्मेदपुरा, गुडरखेड़ा, शेरपुर, कुशलगढ़, सोहनगढ़, मचून, के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।