मावता में चार दिवसीय मेला 24 से
रियावन | गांव मावता में 24 अप्रैल से चार दिवसीय मेला शुरू होगा। इसमें विभिन्न आयोजन होंगे। रंगारंग आर्केस्ट्रा, मिस जूनियर कपूर अपनी कला दिखाएंगे। पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष व मेला संरक्षक श्यामसिंह देवड़ा ने बताया मेले का समापन 27 अप्रैल को होगा। उन्होंने मेले को सफल बनाने की अपील की है।