पिपलौदा | श्रीराम अस्थल मंदिर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति
पिपलौदा | श्रीराम अस्थल मंदिर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने पानी की कमी से पशु-पक्षियों पर प्रभाव और इसे कैसे रोका जाए पर चर्चा की गई। विकासखंड समन्वयक युवराजसिंह पंवार ने बताया तालाबों का गहरीकरण ग्रामीणों के साथ मिलकर किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख स्थानों पर सदस्यों ने पक्षियों के लिए सकोरे लगाए। मवेशियों के पीने के पानी के लिए हौद भी लगाए जाएंगे। कई लोगों को सकोरे भी बांटे। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, उमेश शर्मा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव राहुल जाट आदि मौजूद थे।