सोहनगढ़ पंचायत में टैक्स रिकाॅर्ड जांचे, दिए निर्देश
बड़ायला चौरासी | पिपलौदा जनपद सीईओ ने शुक्रवार को सोहनगढ़ पंचायत का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि पंचायत सचिव इरशाद खान अधिक पंचायत कर वसूल रहा है। सीईओ अल्फिया खान ने पंचायत के संपत्ति कर, प्रकाश कर, जलकर पंजी, केशबुक रसीद आदि देखें। इसके अलावा पंचायत के कार्यों के रिकॉर्ड देखे। इससे सीईओ संतुष्ट रही। उन्होंने सचिव खान को निर्देश दिए कि पूर्व में जमा टैक्स की रसीद अनुसार घटाकर टैक्स वसूलें। गरीब व अधिक टैक्स वालों को किश्तों में टैक्स जमा कराने की हिदायत देकर वसूलें। नई आबादी में पेयजल व्यवस्था करने को कहा। पीसीओ राधेश्याम पाटीदार, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।