पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीमद भागवत कथा का विश्राम आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलौदा | संसार में प्रसिद्ध होने के लिए धन व वैभव की प्राप्ति के लिए ईश्वर की एक छोटी सी बात इंसान मान ले तो तुरंत सब प्राप्त हो सकता है। ईश्वर इंसान से कहता है तू करता वही है जो तू चाहता है, मगर होता वही है जो मैं चाहता हूं। हे, मनुष्य तू वही कर जो मैं चाहता हूं तो होगा वही जो तू चाहता है। यह बात अयाना गांव में भागवत ज्ञान कथा में पं. प्रफुल्ल व्यास (मोयाखेड़ा) ने कही। कथा का समापन 20 मई को होगा। इस दिन कथा का समय दोपहर 12.00 से शाम 4.00 बजे तक का रहेगा। समिति सदस्यों ने बताया आरती के महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...