घरेलू विवाद के बाद वृद्ध ने पेड़ से फंदे लगा दी जान
पांकी | प्रखंड के नौडीहा पंचायत निवासी भवनाथ मिस्त्री उम्र लगभग 62 वर्ष घरेलू विवाद के कारण गांव से सटे जंगलों में जाकर पेड़ से फंदे लगा आत्महत्या कर ली। मृतक भावनाथ मिस्त्री के पुत्र रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को उनके माता पिता में मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद रविवार को वे परिजनों को बिना बताए घर से बाहर निकल गए थे। उसके बाद से परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी कि अचानक मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कुछ ग्रामीणों द्वारा यह सूचना मिली कि उनका शव पिपराही जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। शव से तेज दुर्गंध आने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने रविवार को ही आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।