पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे बैंक में भेज दी राशि, लाभुक कर्ज में डूबे

दूसरे बैंक में भेज दी राशि, लाभुक कर्ज में डूबे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारियातू प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2016-2017 का प्रधानमंत्री आवास योजना कई लाभुकों के लिए जी का जंजाल बन गया है। वित्तीय वर्ष 2016-2017 में प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में 1231 प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभुकों का चयन करते हुए निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अमरवाडीह पंचायत के 27, बालूभांग के सात, बारियातू के 26, डाढ़ा के एक, गोनिया के आठ, फुलसू के छह, साल्वे के 10 तथा शिबला व टोंटी पंचायत के पांच-पांच कुल 95 लाभुकों की प्रथम द्वितीय व किस्त की राशि कांडी, झारपो, पिपराकला, जमशेदपुर सहित अन्य स्थानों के बैंकों में चली गई। इन पंचायतों में धनेश्वर साव, लखन यादव, मो. युनूस, मो. शफीक, महादेव यादव, ललकू यादव, अर्जुन यादव, राजेश यादव, मो. खुर्शीद सहित कई लाभुकों ने प्लिंथ, डोर लेबल व ढलाई तक आवास निर्माण कर राशि भुगतान के लिए पिछले एक वर्ष से प्रखंड कार्यालय व बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। थक-हारकर राशि नहीं मिलने के कारण कई लाभुक आवास निर्माण कार्य बंद कर दिए।

लाभुकों ने बताया कि हम सभी दैनिक मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। कर्ज लेकर आवास निर्माण कार्य शुरू किए थे। राशि नहीं मिलने से आवास निर्माण भी बंद हो गया और कर्ज में भी डूब गये। आवास निर्माण हमलोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। इस संबंध में बीडीओ संजय कुमार यादव ने बताया कि 95 प्रधानमंत्री आवास लाभुकों की राशि विभिन्न बैंकों में चली गई है, जिसकी रिपोर्ट जिला से करते हुए रुपए लाभुकों के खाते में भेजने के लिए पत्राचार किया गया है। राज्य की टीम भी लाभुकों से मिलकर जांच प्रतिवेदन बनाकर ले गई है। लाभुकों ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...