पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालों से बिजली नहीं फिर भी दे रहे बिल

सालों से बिजली नहीं फिर भी दे रहे बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरई| ग्राम पंचायत मूडरा बहादरा के ग्राम बहादरा चक्क में पिछले कई सालों से बिजली कटी हुई है और बिजली के तार पहले ही विभाग के लोग उतारकर ले गए लेकिन फिर भी बिजली का बिल लोगों को दिया जा रहा है। बिजली न पहुंचने से ग्रामीण परेशान है। भीषण गर्मी के दौरान रात के अंधेरे में लोगों को रहना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी छोटे छोटे बच्चों को हो रही है। ग्रामीण कमरलाल पारदी ने बताया कि इस गांव में करीब 25 कनेक्शन हैं और पूरे चक्क पर रात्रि में अंधेरा रहता है। पहले बिजली मिलती थी उस समय बिल भरते थे। अगर बिजली चालू हो जाएगी तो फिर से बिजली का बिल भरवा देंगे, लेकिन बिल हर माह आ रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत कार्यक्रम के दौरान सभी चक्क के लोगों ने पूर्व सरपंच रामवीर सिंह यादव से सौभाग्य योजना को बिजली चक्क तक पहुंचाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...