पिपरई| सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने से नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके लिए एक ज्ञापन थाना प्रभारी बलवीर सिंह गौर को दिया। दिनेश बेशखिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने और उस पर गलत कमेंट्स सोशल मीडिया पर 9171634271 से किया गया था। यह नंबर भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष विमल पटेल का है। यह सोची समझी साजिश है। इसकी जांच होना चाहिए और संबंधित के खिलाफ एफआईआर होना चाहिए। इस अवसर पर मकसूद खान, नीलेश राय, नन्द किशोर शर्मा मौजूद रहे।