केशोपुर गांव में जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए जुआरी।
पिपरई | पुलिस को ग्राम केशोपुर में कई दिनों से जुआ चलने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने सोमवार को ग्राम केशोपुर में जाकर कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ताश की गड्डी और 11600 रुपए नकदी जब्त किए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम केशोपुर में कार्रवाई की। इस दौरान ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे परमाल सिंह उर्फ गुड्डा धाकड़, सुनील पुत्र तूफान सिंह सेन, प्रमोद पुत्र पहलवान धाकड़, रामबाबू पुत्र लक्ष्मण केवट सभी निवासी केशोपुर, मुन्ना पुत्र सोमा हरिजन निवासी खुजराई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन जुआरियों के पास से 11600 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।