पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले की मेरिट में तीसरे स्थान पर रही सौम्या

जिले की मेरिट में तीसरे स्थान पर रही सौम्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरई|सोमवार को घोषित हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में जिले की मैरिट में तीसरे स्थान पर सौम्या जैन रहीं। सौम्या ने 483 अंक हासिल किए। सौम्या ने बताया कि उन्होंने अपने पापा और मम्मी सीमा जैन के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। मम्मी हमेशा मुझे पढ़ाई के लिए प्रेरित करती रहीं। इसी प्रकार कक्षा 12 में संजू पुत्र अनरत धाकड़ ने 91 प्रतिशत, कक्षा 12 में बैशाली यादव साइंस ने 72 प्रतिशत कक्षा दस में वर्षा पुत्री रबी कुशवाह ने 95 प्रतिशत, कक्षा दस में जुनेद खान पिता अब्दुल जहीन ने 90 प्रतिशत, कक्षा 12 में जयकुमार पुत्र ब्रजेश राय ने गणित विषय में 87 प्रतिशत, कक्षा 10 में भूरी पुत्री कमलेश प्रजापति ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

खबरें और भी हैं...