पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरई | कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की ढाई दिन की येद्दियुरप्पा सरकार को बहुमत सिद्ध करना था लेकिन इसके पहले ही मुख्यमंत्री येद्दियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री के इस्तीफा की सूचना मिलने पर सभी कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि देशराज सिंह कटारिया के घर इकट्ठा हो गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाफ जश्न मनाया। श्री कटारिया ने कहा कि कर्नाटक में राज्यपाल ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा के पास बहुमत नहीं था फिर भी राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजपाल सोलंकी, सुलेमान चौधरी, रामसरण सोलंकी, संजय मनोरिया, दिनेश बेसाखिया, बबलू चौधरी, नीलेश राय, नंद किशोर शर्मा, मकसूद खान, लखन पटेल, रविंद्र शुक्ला, जगदीश अहिरवार आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...