पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में बनेंगी 9 सड़कें, शहर में भी बायपास निर्माण का रास्ता साफ, करीला के लिए वीआईपी रोड मंजूर

जिले में बनेंगी 9 सड़कें, शहर में भी बायपास निर्माण का रास्ता साफ, करीला के लिए वीआईपी रोड मंजूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उपचुनाव के दौरान जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणाएं की थीं, उन सभी के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। बारिश से पहले इन सड़कों पर अर्थवर्क होने की संभावना है।

वहीं लंबे समय से गड्ढों से पटे बायपास रोड का निर्माण पोल शिफ्टिंग की वजह से रुका था जिसके लिए भी शासन ने 290.91 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। जिले के 9 सड़कों का निर्माण 19 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से होगा। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। इन सड़कों का निर्माण होने से वर्षों से कीचड़ और धूल से परेशान रहवासियों को राहत मिलेगी।

जल्द ही टेंडर जारी होंगे

मुख्यमंत्री जी ने जिन सड़कों के निर्माण की घोषणाएं की थी उनको स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही इन सड़कों के टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा बायपास रोड पर पोल शिफ्टिंग की वजह से सड़क निर्माण रुका था जिसको स्वीकृति मिल गई है। दिलीप बिगोनिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अशोकनगर।

उपचुनाव के दौरान रहवासियोें ने उठाई थी सड़कों की मांग

लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है, बारिश से पहले होगा अर्थवर्क

करीला माता मंदिर तक बनेगी 4.80 किमी लंबी सड़क

अभी तक करीला माता मंदिर पहुंचने के लिए बंगलाचौराहा और बीलाखेड़ा मार्ग से हाेकर जाना पड़ता था। वहीं मेले के समय मोलाडेम से करीला तक जाने वाले रास्ते को वीआईपी मार्ग बना दिया जाता है। लंबे समय से उखड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग लोग कर रहे थे। विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीला आगमन पर इस सड़क निर्माण की घोषणा की थी। विदिशा रोड पर मोलाडेम से पिकअप वियर जानकी माता मंदिर तक 4.8 किमी लंबी सड़क का निर्माण 5 करोड़ 19 लाख 74 हजार रुपए की राशि से होगा। इस सड़क के निर्माण से करीला माता मंदिर तक आवागमन सुलभ हो जाएगा।

शहर की बायपास रोड जिस पर पोल शिफ्टिंग का काम शीघ्र शुरू होगा।

जहां ये सड़कें बनेंगी, वहां बारिश में बंद होता है रास्ता

जिन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली हैं वहां अभी तक कच्ची सड़क थी। इससे बारिश में यहां कीचड़ और पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता था। उपचुनाव के दौरान इन सड़कों के निर्माण की मांग रहवासियों ने उठाई थी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को इन सड़कों के निर्माण के लिए आवेदन दिया था। तब मंच से इन सड़कों के निर्माण की घोषणाएं की गई थी।

बायपास पर पोल शिफ्टिंग के लिए भेजे गए 290.91 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति, इसके बाद 14 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी

बायपास के पाेल शिफ्ट करने 6 महीने से अटकी थी फाइल

शहर में पिछले 2 साल से बायपास रोड उखड़ी हुई है। सड़क निर्माण का कार्य बिजली कंपनी के पोल शिफ्टिंग की वजह से रुका था। करीब 6 माह से पोल शिफ्टिंग की स्वीकृति के बाद फाइल वरिष्ठ कार्यालय में रुकी थी। पीडब्लूडी ईई दिलीप बिगोनिया ने बताया कि बायपास रोड पर पोल शिफ्टिंग का जो स्टीमेट तैयार किया गया था उसे स्वीकृति मिल गई है। बायपास रोड पर 290.91 लाख रुपए की लागत से बिजली पोल शिफ्ट करने के बाद 14 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा।

इन सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

सहराई से पठारी तक 4.20 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा 263.84 लाख से

सहराई से सिंगारदा तक 2.10 किमी सड़क का निर्माण होगा 119.07 लाख रुपए से।

सहराई से ढ़िमचोली तक 2.20 किमी लंबी सड़क बनेगी 118.94 लाख से

खिरिया से बलक चक्क मार्ग तक 5.60 किमी लंबी सड़क बनेगी 300.37 लाख से।

बर्री से नरखेड़ा तक 3.40 किमी लंबी सड़क बनेगी 220.52 लाख से।

मिर्जापुर से टोरिया तक 2.20 किमी सड़क बनेगी 132.04 लाख से।

पिपरई से भर्रोली वाया बक्सनपुर कुकरेठा तक 3.50 किमी सड़क बनेगी 205.03 लाख से। -शाढ़ौरा बाजिदपुर मार्ग से कमालपुर व्हाया जिंदबाबा होते हुए कुन्दौरा जोड़ तक 2 किमी सड़क का होगा 105.25 लाख से।

खबरें और भी हैं...