पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत चौराहे पर लगाई सार्वजनिक प्याऊ

पंचायत चौराहे पर लगाई सार्वजनिक प्याऊ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरई | क्षेत्र में बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए पंचायत ने पंचायत चौराहे पर निशुल्क सार्वजनिक प्याऊ शुरू की है। प्याऊ का शुभारंभ मंशा पूर्ण बालाजी मंदिर के पुजारी हरिओम महाराज के हाथों से हुआ। इस प्याऊ के खुलने से बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों को शीतल जल मिलेगा। वहीं हाट बाजार के दिन बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर सरपंच रोमा राय, सरपंच प्रतिनिधि कृष्णकुमार राय, अवधेश सोनी, राजाराम विश्वकर्मा, रमेश, रामसिंह कटारिया, सुबोध जैन, जगदीश कुशवाह सहित आसपास के दुकानदार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...