पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीरटांड़ प्रखंड में दो दिनों से बिजली नदारद

पीरटांड़ प्रखंड में दो दिनों से बिजली नदारद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीरटांड़ | पीरटांड़ प्रखंड में आए दिन बिजली समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। बताते चलें कि आए दिन बिजली की समस्याओं का सामना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को करना पड़ता है। थोड़ी सी तेज हवा या वर्षा होती है तो बिजली का जाना तय हो जाता है। बताया जाता है कि बिजली की तार कई जगहों पर जर्जर हालत में है। लेकिन विभाग का इस तरफ ध्यान ही नहीं रहता है। लेकिन पानी ओर बारिश के वक्त सुरक्षा कारणों से बिजली काट दी जाती है। इसके बाद बिजली कब आएगी इसका कोई भरोसा नहीं है। फिलहाल चिरकी, पालगंज, कुम्हरलालो, घोरबाद, खुखरा, हरलाडीह समेत अन्य पंचायतों में दो दिनों से बिजली नहीं है। जिसके कारण लोगों का कई कार्य बाधित हो रहा है। इधर बिजली विभाग के जेई ने बताया कि डीवीसी का काम चल रहा था। इसलिए बिजली ब्रेक डाउन कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...