पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीरटांड़ | पीरटांड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में

पीरटांड़ | पीरटांड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीरटांड़ | पीरटांड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शनिवार को देश के वीर सपूत शहीद सीताराम उपाध्याय की पुण्य आत्मा की शांति हेतु शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्रों ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शोक व्यक्त किया। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद सीताराम उपाध्याय की वीरता और बलिदान को सभी के साथ साझा किया गया। पाकिस्तान के इस नापाक कृत्य को घृणित बताया और कहा कि उनकी सरकार उनके बलिदान को जाया नहीं होने देगी। तत्पश्चात सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया। इधर पालगंज, मधुबन, चिरकी, खुखरा, हरलाडीह, कुम्हरलालो सहित सभी पंचायतों के विद्यालयों में शोकसभा आयोजित की गई। साथ ही प्रार्थना की गई कि ईश्वर इस असहनीय दुःख की घड़ी में शहीद सीताराम उपाध्याय के परिवार को धैर्य प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...