पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों पर एक झलक पाने के लिए उतरे लोग

सड़कों पर एक झलक पाने के लिए उतरे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीरटांड़ | जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सीताराम उपाध्याय के सम्मान में पीरटांड़ के पालगंज समेत मधुबन, चिरकी में लोगों ने शनिवार को दोपहर से संबंधित दुकानों को बंद रखा। वहीं अंतिम संस्कार के लिए तैयारी की जा रही है। आवास के समीप पंडाल बनाया गया तो वहीं स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर श्मशान घाट की सफाई सुबह को की गई। वहीं शहीद के घर जाने वाले रास्तों को दुरुस्त किया गया। इधर स्थानीय लोगों में जहां गम का माहौल था वहीं शहीद सीताराम उपाध्याय उर्फ लाला पर लोग गर्व महसूस कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...