गिरिडीह| मुफ्फसिल थानान्तर्गत बराकर पुल के पास शुक्रवार को टेम्पो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पीरटांड़ खुखरा निवासी उमेश यादव(35)शुक्रवार की सुबह खुखरा से टेम्पो रिजर्व कर बच्चें की साइकिल खरीदने गिरिडीह आ रहा था। बराकर पुल के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर उलट गई।