हजारों की संख्या उमड़ेगी भीड़, युद्ध स्तर पर हो रही सफाई
पीरटांड़ | शहीद सीताराम उपाध्याय की पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शनिवार शाम में पहुंचेगी। इस दौरान उनके सम्मान एवं अंतिम संस्कार के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। आवास के समीप भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। वहीं घर से लेकर श्मशान घाट तक बीडीओ के आदेश पर युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है। साथ ही पीरटांड के विभिन्न पंचायतों में एक प्रचार वाहन को लगाया गया है, जो शहीद के दर्शन हेतु लोगों को आमंत्रित कर रही है। बताया जाता है कि पूरे प्रखंड के कोने-कोने से हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जहां लोग शहीद जवान का अंतिम दर्शन कर भावभीनी विदाई देंगे।