पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने शहीद को दी श्रद्धांजलि

शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने शहीद को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीरटांड़ | शहीद सीताराम उपाध्याय की याद में पालगंज स्थित प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में श्रद्धांजलि सभा हुई। ग्रामीणों के अलावा सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारीगण समेत सीताराम के परिजनों में उनकी प|ी, माता-पिता ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि सीताराम ने पाकिस्तानी आतंकवादी को भारत में प्रवेश से रोकते हुए शहीद हुए हैं जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। अभिनव उपाध्याय ने सीताराम को लेकर मार्मिक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में शहीद की प|ी रेशमी उपाध्याय, मां किरण देवी,पिता ब्रजनंदन उपाध्याय, भाई सोनू उपाध्याय, दीपक कुमार उपाध्याय आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...