पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती व मासूम घायल
ग्राम फतेहपुरा चौराहे पर एक अज्ञात पिकअप की टक्कर से 3 मोटर साइकिल सवार घायल हो गए। घायलों को पीसांगन चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां से एक मासूम को अजमेर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रहलाद कुमावत अपनी मौसी व भांजे को लेकर जसवन्तपुरा सामजिक कार्यक्रम से मोटर साइकिल पर पीसांगन लौट रहे थे तभी फतेहपुरा चौराहे पर पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप आगे चल रही मोटर साइकिल के जोरदार टक्कर मारी जिसमें मोटर साइकिल पर सवार प्रहलाद कुमावत उसकी मौसी अनीता प|ी राजू कुमावत व 6 वर्षीय मासूम संदीप गिर गए जिससे मासूम संदीप बुरी तरह जख्मी हो गया। अन्य दोनों के हल्की चोटें आई जिन्हें 108 से पीसांगन चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से संदीप के सिर पर चोट होने के कारण अजमेर रेफर कर दिया गया और अनिता व प्रहलाद का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।