पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग से 15 ट्रॉली चारा जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| पीसांगन/ जेठाना

ग्राम दांतड़ा में बाड़े में अचानक आग लगने से 15 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु पुत्र बालू जाट के बाड़े में रखा 15 ट्रॉली चारे में अचानक दोपहर 1.30 बजे आग पकड़ लग गई। पक्की चार दीवारी होने के कारण आग नही दिखी लेकिन आग की लपटे तेज उठने लगी तो आस पास के ग्रामीण दौड़े और उन्होंने पानी के टेंकरो से आग पर काबू पा लिया गया। दोपहर 3.30 बजे अग्निशमन वाहन नही पहुंचा। और मौके पर मकान मालिक भी नहीं थे। आग की सूचना मिलते ही पुलिस हैडकांस्टेबल अहमद काठात,कांस्टेबल संजय ढांगा,प्रकाश मय जाब्ता मौके पर पंहुचे और मौका मुआयना किया । जिस बाड़े में आग लगी उसके पास ही शादी समारोह का आयोजन चल रहा था और दो बारातें आई हुई थी जिससे वहां दो पानी से भरे टैंकर खड़े थे आग देखते ही बाराती व ग्रामीणों ने दोनों टैंकरों को लेकर पहुंच गये और आग बुझाने में जुट गए जिससे बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन वाहन नही पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है पीसांगन उपखण्ड क्षेत्र में अग्निशमन वाहन की घोषणा होने के बाद भी दो वर्ष से जयपुर से अग्निशमन वाहन पीसांगन नही पहुंचा जल्दी ही अग्निशमन वाहन के आदेश होने चाहिये।

खबरें और भी हैं...