पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्व संबंधी समस्याओं का निपटारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेठाना| पीसांगन पंचायत समिति की तबीजी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को सरपंच राजेंद्र गैणा की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, पीसांगन प्रधान अशोक सिंह रावत, अजमेर अतिरिक्त जिला कलेक्टर की मौजूदगी में 15 महकमों के अधिकारी व कर्मचारियों ने तबीजी के ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का सुलटारा कर राहत प्रदान की गई। डीडीपुरम योजना के तहत तबीजी ग्राम पंचायत को पूर्व में आवंटित 100 मीटर परिधि का सीमाज्ञान व तरमीम करा कर 100 मीटर परिधि में बसे हुए व वर्षों से काबिज ग्रामीणों को पट्टे देने, तबीजी में पेयजल के लिए जलदाय महकमे द्वारा 48 घंटे सप्लाई देने, तबीजी ग्राम पंचायत के चरागाह, नदी, नाले, तालाब, गोचर भूमि को एडीए की योजना से निकालकर पुन: इन किस्मों में सम्मिलित किया जाने, तबीजी में रूट नंबर 11 के टेम्पो को सुबह 7:00 से शाम 8:00 बजे तक चलाए जाने, तबीजी में लगी फैक्ट्रियों की प्रदूषण बोर्ड से जांच करवाई जाने, तबीजी ग्राम पंचायत के स्कूल खेल मैदान, कब्रिस्तान और श्मशान भूमि की सीमाज्ञान करवाकर अतिक्रमण से बचाव के लिए पत्थरगढ़ी करवाने, तबीजी बॉटलिंग प्लांट में तबीजी के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता से रोजगार देने के लिए पाबंद किया जाने, तबीजी पेराफेरी क्षेत्र में निशुल्क संपरिवर्तन आवासीय व व्यवसायिक भुरूपांतरण कर 500 वर्ग मीटर में कृषि भूमि के पट्टे दिलवाए जाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। जिस पर क्षेत्रीय विधायक व अतिरिक्त कलेक्टर ने संबंधित महकमा से विचार विमर्श कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...