पीसांगन| स्थानीय शिव वाटिका पर पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। शिविर में योग दिवस 21 जून के आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षकों, अध्यापकों, छात्रों, आयुर्वेदकर्मियों सहित लगभग 30 संभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, व्याख्याता ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग अभ्यासक्रम प्रोटोकाल की जानकारी प्रदान की। संभागियों ने प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक प्राकृतिक वातावरण में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, मकरासन, भुंजगासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी इत्यादि का नियमित अभ्यास किया । नोडल प्रभारी एवं चिकित्सक डा. प्रेमलता शर्मा ने योग को दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाने की अपील की। इस अवसर पर डाॅ. प्रतिभा शर्मा, रमेशचंद कुरावत, रईस अहमद, गोपाल लाल, विशाल पाराशर, लोकेन्द्रसिंह, रमेश कंसारा, संजय व्यास, चारूलता सहित अनेक सम्भागी उपस्थित थे।