पीसांगन| नागेलाव में राजकीय सज्जन कंवर मेघराज कोठारी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन कमरे मय बरामदे की नींव रखी गई। शनिवार को सरपंच प्रहलाद गुंजल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। पंडित शिवराज दाधीच ने पूजा अर्चना कर नींव का पूजन करवाया गया। प्रधानाचार्य खाकीराम भारती ने बताया कि विद्यालय में नाबार्ड योजना के तहत तीन कक्षा कक्ष मय बरामदे के स्वीकृत किए गए। इसका नींव का शुभारंभ कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। कनिष्ठ अभियन्ता ओमप्रकाश सेन,ठेकेदार राजेश शर्मा सहित आदि मौजूद थे।