पीसांगन| मोदी सरकार वैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर देश में भय का वातावरण तैयार कर रही है। यह बात अजमेर सांसद डॉ. रघु शर्मा ने पीसांगन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। शनिवार को गणगौरी चौक स्थित केसरिया भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रामस्वरूप चौधरी ने की। इस दौरान सांसद रघु शर्मा एवं जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, विधायक रामनारायण गुर्जर, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश आबड़ आदि ने बैठक संबोधित किया। जिला देहात अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बंधकर अपने आपसी मतभेद को भूलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा।