पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मासूमों का शोषण नहीं कर उन्हें शिक्षित करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन. नागेलाव में चाइल्ड ओपन बैठक में मौजूद बच्चे।

भास्कर न्यूज| पीसांगन

नवभारत के निर्माण का नींव के पत्थर मासूम बच्चे होते हैं। उनका शोषण नहीं कर उन्हें शिक्षा ग्रहण करवाएं।

सरपंच प्रहलाद गुंजल ने नागेलाव नवदीप विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चाइल्ड लाइन 1098 ओपन हाउस को सम्बोधित करते हुए कही। ओपन हाउस में जिला समन्वयक कुशाल सिंह ने बाल शोषण में सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी चल चित्र द्वारा दी गई। इसके साथ ही संस्थापक अमरसिंह ने चाइल्ड लाइन 1098 किस प्रकार कार्य करता है व किस प्रकार बच्चों को समस्या होने में मदद करते हैं, इसकी जानकारी दी गई।

बाद में इस मुद्दे पर बच्चों से प्रश्नोत्तरी व विभिन्न खेलकूद करवाए गए और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। ओपन हाउस में महिलाओं को पौधे व परिण्डे वितरित किए गए। कार्यक्रम में को-ऑर्डिनेटर धर्मेंद्र सिंह, हेमकंवर, फतेहसिंह व पीरूलाल सहित शिक्षक एमके पिलोदिया, प्रवीण भाटी सहित आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...