पीसांगन| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नाड़ रोड पर स्थित भैरुजी मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। शुक्रवार को विभाग संगठन मंत्री सोहन शर्मा के परिंडा लगाओ परिंदा बचाओ के नारे को सार्थक करते हुए एबीवीपी ने परिंडे लगाए। इनमें तहसील संयोजक सत्यनारायण गुर्जर, नगर मंत्री मोहित जैन, छात्र संघ महासचिव दीपेंद्र भाटी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष उदय प्रकाश कुमावत, भागचंद प्रजापत, गर्वित दोसाया, कुंदन सिंह कटप्पा, मनीष आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।