पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 23 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन| पंचायत समिति में जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 23 मई को आयोजित होगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबन्धक सीबी नवल के अनुसार 23 मई को पीसांगन में औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में उद्योग विभाग से जुड़े विभागों व उपक्रमों, खादी बोर्ड, वाणिज्यिक बैंक, औद्योगिक संघ, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं पॉलिटेक्निक काॅलेज के अधिकारी सम्मिलित होंगे। शिविर में ही उद्यमियों का अपेक्षित सहायता एवं सुविधा की जानकारी व हस्तशिल्प परिचय पत्र, हस्तशिल्प बाजार सहायता, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, भामाशाह योजना, अंतर्गत ऋण आवेदन पत्र तैयार कराने एवं ऑनलाइन आवेदन करने में सहायता कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। युवा उद्यमी, शिक्षित बेरोजगार एवं दस्तकार औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में भाग लेने के लिए सभी दस्तावेज जरूरी हैं।

खबरें और भी हैं...