पीसांगन| ग्राम भगवानपुरा में सीनियर विद्यालय के बच्चों ने सड़क पर श्रमदान किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा में गर्मी की छुट्टियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों ने भगवानपुरा गांव के बाहर पिचौलिया सड़क पर बरसात के पानी बहकर आने से मिट्टी जमा हो जाती है जिससे सड़क पर राहगीरों में समस्या होती है। शिविर के बच्चों ने सड़क से मिट्टी हटाकर श्रमदान किया।