पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सामला गांव में कुएं की मोटर निकालते समय फंदा लगने से किसान की मौत

सामला गांव में कुएं की मोटर निकालते समय फंदा लगने से किसान की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेठाना| जेठाना पंचायत के सामला गांव में बुधवार को कुएं की मोटर निकालते समय रस्सा छूट जाने के बाद गले में फंदा लगने से अचेत किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर घटना का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जेठाना के सामला निवासी किशन लाल पुत्र रामकरण जाट ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उसका भतीजा शोभाराम पुत्र कालू राम जाट कुएं की मोटर को पाइप से बांधकर निकाल रहा था। इसी समय अचानक शोभाराम के हाथ से रस्सा छूटकर गर्दन में फंस जाने से शोभाराम के फंदा लग गया और वह नीचे गिर पड़ा। इससे वह अचेत हो गया। उसे पीसांगन चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...