पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में पोते को मिला सम्पत्ति में हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन | पीसांगन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बुधवाड़ा में आयोजित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार 2018 शिविर में पीठासीन अधिकारी सुमनदेवी चौधरी के प्रयास से पोते को दादा की सम्पत्ति में हक मिला।

बुधवार को आयोजित शिविर में मास्टर दिनेश उम्र 9 वर्ष जरिये प्राकृतिक संरक्षक माता संतोष के उपखण्ड अधिकारी सुमनदेवी चौधरी के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन जो वादी दिनेश के दादा छीतर के नाम है।

छीतर ने अपने पौत्र दिनेश व पुत्र वधु संतोष को घर से बेदखल कर रखा है। उस पर मास्टर दिनेश ने जरिये प्राकृतिक संरक्षक माता संतोष के उपखण्ड अधिकारी के समक्ष वाद दायर कर अपना हक अधिकार पुश्तैनी जमीन में से मांगा। इस पर शिविर प्रभारी ने रिकाॅर्ड व तथ्यों की जांच कर दिनेश को अपने दादा की जमीन में से उसके हिस्से से प्राप्त हुई आराजी का खातेदारी घोषित कर दिनेश व उसकी माता को न्याय दिलाकर राहत प्रदान कराई। शिविर में नामांतरकरण 100, नकल 128, बंटवारा 4, पुराने कोर्ट केस 7, नए 30, दिव्यांगों को मौके पर प्रमाण-पत्र 22, उज्जवला गैस कनेक्शन 12, पेंशन आवेदन 21, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण 28, कृषि बीज मिनी कट वितरण 10 वितरित किए गए।

पीसांगन बुधवाड़ा में आयोजित शिविर में मौजूद अधिकारी व प्रार्थी।

खबरें और भी हैं...