संत श्यामलाल ने परिंडे बांध मनाया जन्मदिन
पीसांगन | बाबा रामदेव नई धाम के मुख्य उपासक संत श्यामलाल बोहरा का जन्मदिन अलग अंदाज से मनाया गया। धाम पर लगे सैकड़ों छायादार वृक्षों पर भक्तों ने परिण्डे बांधकर जन्मदिन मनाया गया। मुख्य उपासक संत ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए प्यासे परिंदे प्यास बुझाने के लिए भक्तों से हर पेड़ पर परिण्डे बांधने की इच्छा जताई। मुख्य उपासक ने एक पेड़ पर परिण्डा बांधकर इसकी शुरुआत की। उसके बाद 21 परिण्डे बांधे गए। इस दौरान राजेन्द्र साहू, मांगूसिंह राजपुरोहित सहित कई भक्तों ने परिण्डे बांधे।