सामूहिक विवाह समारोह की सफलता को लेकर बैठक
पिस्का नगड़ी | कोलांबी मैदान में रविवार को सामूहिक आदिवासी सरना प्रार्थना व सामूहिक विवाह समारोह की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आयोजन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। समिति के कोषाध्यक्ष सुमन खलखो व अर्चना तिग्गा ने समारोह में हुए खर्च व आय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मौके पर समारोह के अध्यक्ष प्रेम पंचम किस्पोट्टा ने सभी लोगों को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में विजय धान, जयंती उरांव, अजीत तिग्गा, प्रेम उरांव, अजय कच्छप, रामी उरांव, मनती तिर्की, प्रभात तिर्की, पंचम प्रेम किस्पोट्टा, संदीप भगत, सुकरा उरांव, रायसन उरांव, सोमनाथ, राहुल टोप्पो, अजीत तिग्गा, अर्चना तिग्गा, रेनू तिर्की, सुगिया उरांव, शंकर उरांव, अनिल उरांव, सुरेश, सुमन खलखो, जितनी उरांव सहित कई लोग शामिल थे।