मौसीबाड़ी से तीन बच्चे लापता, प्राथमिकी दर्ज
पिस्का नगड़ी | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी के रहने वाले मनोज उरांव ने अपने तीन बच्चों की गुमशुदगी की सूचना नगड़ी थाने में दर्ज कराई है। दर्ज सूचना के अनुसार मनोज उरांव वर्तमान में नगड़ी के होटोवासी में झोपड़ीनुमा घर बना कर अपनी प|ी और बच्चों के साथ रहता है। मनोज अपनी प|ी के साथ राज मिस्त्री का काम करता है। 29 अप्रैल को 11 बजे दोनों काम करने चले गए और जब दोपहर 2.30 बजे लौटे तो महिमा कुमारी (10), अंजली कुमारी (सात) और कृष कुमार (5) तीनों बच्चे घर पर नहीं थे। अपने सभी रिश्तेदार और जान पहचान वालों पर भी बच्चे को ढूंढा गया और उन तीनों का कोई पता नहीं चला। नगड़ी थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई जा रही है।