पीठ क्षेत्र के बोरणी माता के मंदिर में चोरी
पीठ। पीठ-भचडिया मुख्य मार्ग के बोरणी माता मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ चोरी करने का प्रयास किया। पूर्व सरपंच ऊंकार डामोर, चंद्रवीरसिंह, अनिल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह मंदिर में दर्शन करने आया तो मंदिर के लोहे के दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। चोरी होने की सूचना मिलते गांव के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मंदिर के व्यवस्थापकों ने बताया कि मंदिर से चांदी का छत्तर, चांदी का मुकुट, भंडार की तिजोरी तोड़ नकद राशि चोरी कर ले गए। भंडार लंबे समय से नहीं खोलने से नकदी अधिक होने की जानकारी दी।